उत्तराखण्डसुसाइडहल्द्वानी

चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में देर रात एक किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला।

यह भी पढ़ें -  SCERT और डायट की नियमावली में देरी पर शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  नगर निकायों में नई तैनातीः उत्तराखंड सरकार ने बदली अफसरों की कुर्सियां
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24