देहरादून
उत्तराखंड में बारिश और वर्फवारी का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में तीन दिन खराब रहेगा मौसम।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के 6 जिलों में आगामी तीन दिनों के अंदर कोहरा,बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।आगामी 6 से 9 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड के कुछ जिलों में वर्षा,वर्फवारी और कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ जाएगी।
पर्वतीय जिलों देहरादून ,हरिद्वार,नैनीताल पौड़ी,चम्पावत आदि जिलों में वर्षा और इन जनपदों के निचले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। जिससे विजिबिलिटी व तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।इस संबंध में विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।






