उत्तराखण्डसुसाइडहल्द्वानी

चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में देर रात एक किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री-गोमुख ट्रैक मार्ग में हादसा, दो कांवड़ यात्री बहे

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  जमीन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, दहशत
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24