उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर, अब इस भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: उत्तराखंड में अशासकीय स्कूलों में भर्ती को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी के अनुसार जल्द ही इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

भर्ती में गड़बड़ी शिकायत पर सरकार इन स्कूलों में नियुक्तियों के लिए कोई पारदर्शी विकल्प तलाश रही है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है। सरकार ने पहले निर्णय लिया गया था कि भर्ती के लिए चयन आयोग का गठन किया जाएगा, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घपले सामने के बाद समिति अब नया विकल्प तलाश रही है।

यह भी पढ़ें -  ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसे रोकने पर हो फोकस, बने टास्क फोर्सः डीएम

अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। यदि इसके बाद भी किसी जिले में शिक्षक भर्ती हो रही है तो संबंधित जिले के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द ही इसका लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री-गोमुख ट्रैक मार्ग में हादसा, दो कांवड़ यात्री बहे

गौरतलब है कि एक माह पहले हुई बैठक में शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया रोकने के मौखिक निर्देश दिए थे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के अनुसारक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी ऐसा निर्देश दे चुके हैं। फिलहाल टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों में भर्ती रोक दी गई। देहरादून, हरिद्वार सहित कुछ अन्य जिलों में प्रक्रिया अब भी चल रही है। इन जिलों के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें -  घर में अकेली पाकर ग्राम प्रधान ने किशोरी से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24