हल्द्वानी

झारखंड के शातिर हल्द्वानी में कर रहे हैं वारदात, मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार।

खबर शेयर करें 👉

झारखंड के 2 शातिर चोरों को हल्द्वानी पुलिस की तत्परता और सी सी टी वी फुटेज की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। विगत दिनों हल्द्वानी में महिलाओं के मोबाइल चोरी की घटनाओं की शिकायत के मद्दे नजर पुलिस ने ये गिरफ्तारियां की है।

घटनाक्रम केअनुसार 2 महिलाओं ने मंगल पड़ाव सब्जी मंडी और सदर बाजार में एक के बाद एक हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट कोतवाली में लिखवाई थी। हल्द्वानी कोतवाल और एस पी सिटी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर 24 घंटे में ही मंडी बाईपास से सुजन मुखर्जी एवं मन्नी नोनिया दोनों झारखंड निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से चोरी किए मोबाइल भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी दोनों युवक शातिराना अंदाज में नाबालिग बच्चों का सहारा लेकर वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े गए दोनों युवकों के आने जाने का रूट ट्रेस कर लिया गया है ताकि इनके द्वारा की गई अन्य चोरियों का भी पता चल सके।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *