उत्तराखंड के बहु चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP पर हुआ केस दर्ज,CBI कर रही जांच।

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या कांड की जांच अब पुलिस ने सीबीआई को सौंप दी है। जिस पर सीबीआई ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अज्ञात VIP पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। विगत दिनों जिस प्रकार इस प्रकरण को लेकर विपक्ष और सत्ता दलों के बीच घमासान हुआ, उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। अंकिता के माता-पिता ने भी धामी जी से एक मुलाकात में इस हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी थी । अंकिता के पिता ने कहा था कि इस हत्याकांड में किसी तथाकथित वी आई पी को बचाया जा रहा है।
दिल्ली में अज्ञात VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सी बी आई की टीम तुरंत देहरादून गई है।प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं पुराने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सी बी आई का मुख्य उद्देश्य अभी तक के साक्ष्यों के आधार पर वी आई पी के शामिल होने पर रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि 2022 में ऋषिकेश के वन्तारा रिसोर्ट में कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी, शव को चार दिन बाद चीला नहर से बरामद कर लिया गया था।






