उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी का है। यहां किशोरी के परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने आरोपी गजेन्द्र उर्फ गणेश पुत्र धर्मवीर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि आरोपी को एफएसएल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच महिला दरोगा नेहा ध्यानी कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *