उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

नाबालिग को भगा ले गया युवक, किया दुराचार, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। यहां बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से अचानक चली गई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने नई बस्ती सितारगंज निवासी आसिफ खान को नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ वीर सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *