उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

जंगल में बकरियां चरा रही महिला खाई में गिरी, हुई मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बकरियां चराने के लिए जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला का शव खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पीएम के लिए मोर्चरी में रखा गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारी सेरा क्षेत्र कांडा के बांझ झिरोटी ग्राम सभा के ग्राम मखल खोला निवासी 42 वर्षीय सीता देवी पत्नी महेश राम मंगलवार को बकरियां चराने के लिए जंगल गई हुई थी। जहां महिला पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना मिलते ही अन्य साथियों ने गांव में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।

जिसके पश्चात घटना की जानकारी कांडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। इधर घटना के बाद मृतक के पति महेश राम जो आगरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है, साथ ही बेटे सूरज कुमार जो रुद्रपुर में नौकरी करते है को जानकारी दी गई। घटना के बुधवार को मृतका के पति एवं बेटा जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद महिला का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसके पश्चात ग्रामीणों ने महिला का सरयू तट पर दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में शोक व्याप्त है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *