उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर विशेष पूजा अर्चना, दीर्घायु की कामना 

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। उनके दीर्घायु जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। भारत पुनः विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बने इस मंगल भावना के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई।

मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा नरेंद्र मोदी आधुनिक विश्वकर्मा हैं, जो मां भारती के पुनर्निर्माण के कार्यों में लगे हुए हैं। जहां मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने को है, बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित संपूर्ण मन्दिरों का कायाकल्प हो रहा है।

नया संसद भवन, भारत मंडपम, आदि बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं। चंद्रयान 3 और सूर्ययान मिशन को जबरदस्त सफलता मिली है। जी 20 समिट के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में भारत की क्षमता का लोहा संपूर्ण विश्व ने माना है, आज हर क्षेत्र में भारत एक नई ऊंचाई को छू रहा है। यह गौरव की बात है। इस अवसर पर अरविंद बडोनी, हर्षपति रयाल, वैभव जोशी सहित काफ़ी भक्त उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *