उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम पूर्वानुमान- इस दिन से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जिलों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने की संभावना है। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। 22 और 23 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *