उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज ऊंचाई वाल इलाकों  में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बूंदाबादी के बीच 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम आंशिक तौर पर बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा प्रदेश भर में 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *