उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम विभाग की चेतावनी- नैनीताल समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में 9 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 10 अक्टूबर को भी राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात हो सकती है।

जिसके चलते अब मौसम में शीत का बदलाव देखा जा सकता है। इन दो दिनों में इन जनपदों में होने वाली बरसात के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही ठंड की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *