उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड के इन इलाकों में हो सकती है बर्फवारी, ठंड में होगा इजाफा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम की करवट के चलते पूरा राज्य ठंड की आगोश में है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फवारी की संभावना जताई है। 

देशभर में इस वक्त मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिखने लगा है। यही वजह है कि लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों आसमान साफ रहेगा और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (14 नवंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश में तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *