उत्तराखण्डदेहरादूननैनीतालमौसम

मौसम अलर्ट- उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में हो रही वर्षा और बर्फबारी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने लगी है। उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में सुबह साम कोहरे के बाद धूप खिल रही है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में सुबह के समय उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं है। जबकि 10 दिसंबर के बाद एक बार फिर हल्का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद बरसात और हिमपात के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने से ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *