उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

मौसम अलर्ट- बारिश और बर्फबारी थमने से ठिठुरन बढ़ने का अनुमान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी थमने के आसार हैं। वहीं अब मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में पाला और मैदानी इलाकों में घना कोहरा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं  मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से उथला कोहरा जबकि पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप फिलहाल बना रहेगा। वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक दोपहर को धूप खिलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाले को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लोगों को दोपहर में धूप जैसी स्थिति बनती दिखेगी। मौसम के बदले मिजाज से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी बनी हुई है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चारधाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर जम गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश भर में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-शाम बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा। वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम में राहत के आसार है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *