उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

आग से दो मंजिला मकान हुआ स्वाहा, लाखों के नुकसान की आशंका

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जिले के मोरी इलाके में शनिवार की प्रातः भीषण अग्निकांड हो गया। जिसमें दो मकान जलकर स्वाहा हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रातः 4:30: बजे तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरगा के पूर्ति नामे तोक में प्यार सिंह व सुनीन सिंह पुत्र सैदर सिंह के दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों मकान जलकर स्वाहा हो चुके थे। इस अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवार के घरेलू सामान बर्तन, बिस्तर, ओढ़ने, पहने के कपड़े आदि सामान जलकर नष्ट होने की सूचना हैं। जबकि अन्य कोई जनहानि-पशुहानि नहीं हुई है। राजस्व उप निरीक्षक मौके पर गये है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अपने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *