उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

अंध विश्वास की बेदी चढ़ी दो बेटियां, पिता ही निकाला कातिल, गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। दो दिन पहले दो बहनों की हत्या के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पिता ही अपनी पुत्रियों का कातिल निकला। उसने अंध विश्वास में दोनों पुत्रियों की हत्या कर दी।

 बता दें कि काशीपुर स्थित खालिक कॉलोनी में बीती 25 नवंबर को दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर आसपास जानकारी जुटाने के बाद मृतक बहनों के पिता अली हसन को हिरासत में लिया था। जिससे दो दिन गहन पूछताछ के बाद जो कहानी पुलिस के सामने आई उसे आज मीडिया के सामने रखते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने बताया कि अली हसन की पुत्री 19 साल फरीन और 11 साल की यासमीन कुछ समय से अजीब हरकतें करती थी।

जिस पर अली हसन जो की तंत्र मंत्र में ज्यादा विश्वास रखता था और अक्सर घर और घर के बाहर भी इसी प्रकार की क्रियाओं में लीन रहता था ने अपनी दोनों बेटियों पर किसी चुड़ैल अथवा हवाई असर को मानते हुए उन पर तंत्र-मंत्र की क्रिया करने लगा इसके बाद भी दोनो में जब सुधार नजर नहीं आया तो अली हसन ने दोनों बेटियों को यातनाएं देना शुरू कर उनका खानपान बंद कर दिया। जिसके चलते उसकी दोनों बेटियां अपनी जान से हाथ धो बैठी। फिलहाल काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में बांस फोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सूतेडी और उनकी पुलिस टीम ने इस उलझी गुत्थी को सुलझाते हुए हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। जिसपर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *