उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

मारपीट के बीच पर्यटकों ने रिसॉर्ट संचालक पर चलाई गोली, घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। यहां घटगढ़ क्षेत्र में देर रात आपसी विवाद के चलते पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच मारपीट हो गई। वाहन ओवरटेक करने को लेकर उपजे विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने घटगढ़ निवासी रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से रिसॉर्ट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हरियाणा से आए पर्यटकों व स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान हरियाणा निवासी पर्यटक ने अपनी रिवाल्वर निकालकर रिसॉर्ट संचालक पर फायर कर दी।

इस दौरान रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस व अन्य लोगों ने घायल को हल्द्वानी भेजा। इस दौरान पर्यटक भी घायल हुए हैं, जिनका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। मामले में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *