उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

प्रसारित कर ‌‌दिया इन्वेस्टर समिट में इंटरनेट सेवाएं बाधित का भ्रामक मैसेज, पुलिस ने दर्ज किया केस

खबर शेयर करें 👉

 देहरादून। देहरादून में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है।

उक्त मैसेज पूर्णत: भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है।  अत: आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *