उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

दीपावली की रात दर्दनाक हादसा- टैंट हाउस में आग से तीन कर्मचारियों की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दीपावली की रात कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टैंट हाउस गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में शो रहे तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है। कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाये। जिसके चलते मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से गोदाम का सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घटना के बाद कमरे में छह लोग सोए हुए थे। आग लगने के बाद कमरे में लोगों को उठाने का प्रयास किया गया। यह सभी कुमाऊं टेंट हाउस के कर्मचारी थे। इनमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुमेन, लापता प्रसाद, नीरज व उत्तराखंड के रामनगर के रवींद्र कुमार व कृष्णा, नैनीताल के धारी के रोहित पुरी थे। बताया कि 26 वर्षीय रोहित पुरी पुत्र राजेंद्र पुरी निवासी धारी, 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र चंदन और 25 वर्षीय कृष्णा निवासी मालधन चौड़ की मौत हो गई।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *