उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड में इस नेता ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा की लेंगे सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

मथुरा दत्त जोशी की नाराजगी का कारण उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम का महापौर का टिकट न मिलना था, जिससे उनके सुर बगावती हो गए थे। नगर निगम चुनाव में टिकट कटने के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर तीव्र हो गए थे, और पार्टी को इस स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाने पड़े थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करने का प्रयास किया था, लेकिन टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस के भीतर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम से नयना देवी तक — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की देश की खुशहाली की प्रार्थना

पिथौरागढ़ और देहरादून समेत अन्य जिलों में भी टिकटों को लेकर नाराजगी सामने आई है, जिससे पार्टी असहज स्थिति में है। मथुरा दत्त जोशी ने पहले ही मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने के कारण पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। अब उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के लिए आगामी चुनावों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक का नया ड्रामा: यूकेएसएसएससी की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group