उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

रात के अंधेरे में चोरी करने की ‌साजिश रच रहे थे नशेड़ी, गश्त कर रही पुलिस ने आलानकब व औजारों के साथ पकड़े

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को आलानकब के अलावा चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस को केमू स्टेशन के पास दो युवक संदिग्धावस्था में दिखे। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से आलानकब के साथ ही ताले तोड़ने में प्रयुक्त औजार मिले। ‌इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आसिफ उर्फ नन्दू पुत्र मुज्जफ्फर हुसैन निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 व शिवम पुत्र रुप चन्द्र निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा बताए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों की वारदातों को अंजाम देते हैं।

यहां भी वह किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्त पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *