उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां रूक नहीं रही वाहन चोरी की घटनाएं, ‌चोरों ने फिर की वारदात

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली निवासी मुजफ्फर अली पुत्र अफसर अली ने कहा है कि उसने अपनी बाइक संख्या यूके06एएक्स 2357 को 27 जून को घर के बाहर खड़ा किया था। जब वह कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक अपने स्थान से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *