उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

मंदिर से लौट रहे युवक से बेवजह गाली गलौज, विरोध पर लाठी-डंडों से बोला हमला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में हीरानगर निवासी राजू पुत्र चन्दन राम ने कहा है कि बीते दिवस वह मंदिर गया था। इस बीच सुनील राम उससे बेवजह गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

आरोप है कि उसने अपने दोस्तों पवन राम, अमन राम, बच्ची राम उर्फ नक्कु व चार-पांच अन्य को भी बुला लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *