उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

पति‌ के खिलाफ पुलिस थाने पहुंची महिला, लगाए यह गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उससे जान माल का भी खतरा बताया है।

ठोकर लाईन काठगोदाम निवासी शमा पत्नी शब्बो ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। दो बच्चे उसके साथ और दो बच्चे मेरे पति के साथ रहते हैं। उसका पति के साथ कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। वह पिछले दो महीने से मायके में रह रही है। उसकी शिकायत पर काउंसिलिंग भी हुई लेकिन उसका व्यवहार नहीं सुधरा।

शमा का कहना है कि 10 नवंबर की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर आ रही थी तभी मेरे पति ने रेलवे स्टेशन पर मेरे साथ हाथापाई करने लगा। इस बीच कुछ लोग वहां पर आ गए जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। महिला ने पति से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *