क्राइम

महिला ने पति और जेठ को देशी कट्टे से उतारा मौत के घाट, फिर किया सरेंडर।

खबर शेयर करें 👉

महाकाल की नगरी उज्जैन से नए साल में एक सनसनी खेज ख़बर सामने आई है। उज्जैन के इंगोरिया में सविता नाम की महिला ने पारिवारिक व जमीनी विवाद के चलते अपने पति और जेठ पर देशी कट्टे से फायर कर हत्या कर दी, जिसमें पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और जेठ को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वारदात सोमवार को प्रातः इंगोरिया थाने से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर हुई बताई जा रही है। महिला ने अपनी जेठानी और भतीजे पर भी फायरिंग करने की कोशिश की। इस वारदात के बाद महिला कट्टे के साथ खुद थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *