उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

महिला की पुलिस से शिकायत, जेठ रखता है बदनियती, कार्रवाई की गुहार

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। एक महिला ने अपने जेठ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेठ उस पर बदनीयती रखता है। महिला ने न्याय न मिलने पर उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कही। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि उसके पति की चार माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद आये दिन उस पर अत्याचार करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं।

महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर गलत नियत रखता है और जबरन कमरे में आ जाता है। विरोध करने पर घर से निकल जाने को कहता है और उस पर झूठे आरोप लगाता है। महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार पाल रही है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि महिला के मामले की जांच महिला दरोगा कर रही है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *