उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

दुःखद-घूमने निकली युवती की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अनियंत्रित गति से जा रहे वाहन ने मॉर्निग वॉक पर निकली युवती को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बुंदी धारचूला निवासी 25 वर्षीय आशा बुधियाल पुत्री हयान सिंह बुधियाल यहां लामाचौड़ में किराए के मकान में रहती थी और  एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः करीब 5.30 बजे वह मॉर्निग वॉक के लिए निकली। इस बीच कमलुवागांजा के पास अनिय‌ंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आशा बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *