उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

यहां हुआ हादसा- खाई में गिरा अनियंत्रित डम्पर, चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात हादसा हो गया। यहां टनकपुर से चम्पावत की ओर आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त टिप्पर में चालक अकेला था।

हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से निकाला गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ​हादसे का शिकार हुआ डंपर यूके 03/9777लोहाघाट निवासी आशा मशीन के स्वामी मोनू खर्कवाल का है।

मृतक चालक का नाम संजय खर्कवाल पुत्र लक्ष्मी दत्त खर्कवाल निवासी आरा मशीन लोहाघाट उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। चालक के शव का पोस्टमार्टम आज मंगलवार को चम्पावत में ही होगा। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद समय से सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद घायल को निजी वाहन से चम्पावत जिला अस्पताल लाया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *