उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

चोरों ने घर में लगाई सेंध, नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों के जेवर व नगदी चुरा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रेखा देवी के पति अश्विनी का 10 दिसंबर को देहांत हो गया था। रेखा अंतिम संस्कार के लिए अपने पति के पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के खतौली गई हुई थी। वह 24 जनवरी को हल्द्वानी लौटी थी। वह यहां पहुंचने के बाद अपने घर न जाकर पास में ही स्थित अपने मायके चली आई। रात में रेखा अपने मायके में ही रूकी थी। सुबह रेखा की मां जब घूमने के लिए निकली तभी रेखा के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा।

जब उसने भीतर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही रेखा भी पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार भी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। रेखा के अनुसार घर में रखे लाखों रूपए मूल्य के गहने और नगदी चुरा ले गए। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। इधर इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *