उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

‌कब्रिस्तान में घुसकर चोरों ने लोहे का गेट किया चोरी, एक दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इस बार चोरों ने कब्रिस्तान का गेट चोरी कर लिया। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

सगीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काबुल का बगीचा इंद्रा नगर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह कब्रिस्तान में पेड़ पौधों को पानी देने वह साफ सफाई के साथ-साथ कब्रिस्तान की देखरेख भी करता है। कब्रिस्तान में एक लोहे का गेट पड़ा था। जिसे पड़ोस में रहने वाला मकसूद पुत्र मंसूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गेट को लाइन नंबर 8 स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाकर बेच दिया।

इस बीच वह भी उनका पीछा करते हुए कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गया। जहां गेट चुराने वाले मकसूद को पड़कर कर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *