उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

ट्रेनों में चोरों का आतंक- अब तकनीशियन का मोबाइल उड़ाया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ट्रेन की कोच से तकनीशियन का मोबाइल चोरी चला गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। 

रामप्रकाश मीना पुत्र रामफुल मीना निवासी भावपुरा जमवारामगढ़ जयपुर राजस्थान निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सी सेक्शन इंजीनियरिंग विद्युत काठगोदाम में तकनीशियन के पद पर तैनात है।

वह बरेली से आ रही ट्रेन के कोच बी 1 में हीटर देखने गया हुआ था। इस दौरान उसने अपना केबिन एन1 में रखा हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसका मोबाइल गायब था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *