उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

जन हित के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरा सुराज सेवा दल, पुलिस ने नहीं निकालने दिया जुलूस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाल रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। दरअसल, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर एसडीएम परितोष वर्मा मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी, बिजली विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, लचर स्वास्थ व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था को सुधारने आदि मांगों को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बुद्धपार्क में धरना दिया। अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पूर्व में कैग की रिपोर्ट और विभाग की गोपनीय जांच में करोड़ों रूपए के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इतना ही नहीं बाजपुर में तैनात एक जेई के भ्रष्टाचार में लिजप्त होने का खुलासा भी सुराज सेवा दल कर चुका है। वक्ताओं ने कहा कि अगर इन अधिकारियों से गबन की हुई धनराशि वसूल कर ली गई तो बिजली दरों में आम जनता को राहत मिल जाएगी।

वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है, ऐसे में यहां के लोगों को सस्ती दरों में बिजली दी जानी चाहिए। इसके बाद तमाम कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालने की भनक मिलते ही पुलिस ने उन्हें धरना स्थल पर ही रोक दिया जिससे कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से नोकझोंक होने लगी। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। इस दौरान रमेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, अजय मौर्य, अतीश मिश्रा, इंतजार, सेवक संधु, राजेंद्र अधिकारी, डीके भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, सरिता नेगी, सुनीता भट्ट, भास्कर, खेम सिंह बिष्ट, कमल आर्या, चेतन, भास्कर पांडे, मोहित जोशी, मनीष जोशी, गौरव राय, महेश ऐरी, कुंदन नयाल, मोहन बोरा, मनीष सोलंकी, ललित श्रीवास्तव, हिमांशु धामी, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *