उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

गोविन्द हत्याकांड में पुलिस के हाथ सफलता- दो भाईयों ने मामूली बात में कर दी थी हत्या

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। गोविन्द हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का एस़.पी. सिटी हल्द्वानी ने खुलासा किया।

बताया कि 8 अक्टूबर को मृतक गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई का शव ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर पर ताश से बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान थे। जिससे प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या करना प्रतीत हो रहा था। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसने घटनास्थल के आस पास के 50-60 व्यक्तियों के बयान लिए और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया और मोबाइल सर्विलांस हेतु जनपद नैनीताल से एस.ओ.जी टीम बुलाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के बाद प्रकाश में आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे।

मृतक को  शक था कि उसके खेत से पेड़ अभियुक्त कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं। इस बात  से मृतक काफी नाराज था और 7 अक्टूबर को मृतक गोविन्द  सिंह अभियुक्त कुन्दन सिंह बिष्ट के घर गया था। जहां उसकी कुन्दन से काफी बहस हुयी थी। उसके बाद तत्काल ही कुन्दन सिंह उपरोक्त के घर पर दबिश दी गयी तो वह घर पर मौजुद नहीं मिला। पतारसी सुरागरसी करने पर जानकारी मिली कि कुन्दन सिंह बिष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है और कहीं भागने की फिराक में है। इस जानकारी पर कुन्दन सिंह विष्ट उपरोक्त  को तत्काल ही दबिश देकर हल्द्वानी बस अड्डा रामनगर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान बताया कि गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे जिसका शक वे गांव के लड़को पर ही कर रहे थे वे जिन लोगों पर शक कर रहे थे उनमे एक मेरा भाई संतोष उर्फ सोडी भी था ।

7 अक्टूबर को टैम्पू से लगभग सात, सवा सात बजे मै अपने घर पहुंचा , जब मै घर पहुँचा तो मेरी माँ किचन मे सब्जी काट रही थी  तथा हमारे मकान की छत पर गोविन्द फर्त्याल था तथा अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ो के पैसे मांग रहा था मैने उससे गाली गलौज न करने को कहा पर वह नही माना तथा मेरे सामने ही मेरी माँ को गाली गलोज करने लगा माँ को गाली देता देख मुझे अच्छा नही लगा मेरी गोविन्द से बहस हो गई इसी बीच मैने उसे छत से जहाँ पर वो खड़ा था नीचे को धक्का दे दिया जिससे गोविन्द सीडियों पर गिर गया तथा उसे चोट लग गई। मै डर गया कि हल्ला गुल्ला कोई सुन न ले तथा मैने उसे किचन मे खींच लिया। झगड़ा देखकर माँ किचन से अपने कमरे को चली गई थी। इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल मे काम करता है, वह भी घर आ गया था।

उसने भी गोविन्द को गालियां देते देखा तथा मां को गाली देने की बात सुनी तो उसे भी गुस्सा आ गया फिर मैंने व मेरे भाई भोपाल सिंह ने लात घुसों से गोविन्द फर्त्याल को पीटा तथा उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे वो अचेत हो गया। इसके बाद दोनो भाई इसे घसीटते हुए मकान के पीछे तरफ खेत से होते हुए बरसाती नाले के नीचे नहर के उपर ले गये थे और गोविन्द को लेटाकर चैक किया तो शरीर में कोई हलचल नही हुई। इसके बाद उसने गोविन्द को धक्का देकर नहर में डाल दिया। घटना में शामिल दुसरे अभियुक्त भोपाल सिंह विष्ठ उर्फ घन्नू उपरोक्त को भी रोजवेज बस अड्डे के अन्दर रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गणों की निशानदेही मृतक के कपड़े , मोबाइल ,टार्च व लोहे का पाइप भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई मौ0 यूनुस, एसआई महेश जोशी, तारा सिंह राणा, जोगा सिंह, राजवीर सिंह, हे0कानि0 हेमन्त  सिंह, नसीम अहमद, कानि0 विजेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा, संजय दोसाद, अशोक कुमार, कुन्दन सिंह, हे0 कानि0 बसन्त मेहरा मय डाग कैटी रुद्रपुर मय टीम, उ0नि0 सत्यप्रकाश रायपा – फारेन्सिंक यूनिट रुद्रपुर मय टीम शामिल रहे।  पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा 2500/- रू0 का ईनाम देने की घोषणा की गई हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *