उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से इस इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी 46 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी चंदर सिंह की हालत शुक्रवार की रात अचानक बिगड़ी गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक महिला की मौत की वजह ‌विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना बता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगने की बात कह रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *