उत्तराखण्डदेहरादूनमौसम

पल-पल बदल रहे मौसम के बीच इन पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फवारी की संभावना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने 3 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के 4000 से उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में इस समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन प्रतिदिन पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है। जबकि मैदानी इलाकों में सुबह शाम की ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ों पर सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बर्फवारी के चलते तापमान गिरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन मौसम विभाग ने आज से कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमालय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी बढ़ रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *