देहरादून

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मोटरसाइकिल नहीं चलेंगी सड़कों पर,मोडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर।

खबर शेयर करें 👉

देहरादून . यातायात नियमों को ताक में रखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जब्त किए गए मोडिफाइड साइलांसरों को पुलिस ने आज बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। मोटरसाइकिलों में अनाधिकृत साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण व भय फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इस संबंध में नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर विगत दिनों दून पुलिस ने शहर में एक अभियान चलाया गया था। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से 510 वाहनों से अनाधिकृत साइलेंसर उतार कर यातायात कार्यालय में जब्त कर लिए गए थे। जिनको आज पुलिस लाइन देहरादून में रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *