उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

मां से अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में हुई किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किशोर की मां से अवैध संबंध पर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूूली है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया।  बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई थी। जांच पड़ताल के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था।

इसके चलते 31 दिसम्बर की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *