उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म-कर्म

यहां निकली भव्य शोभायात्रा, दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले चंद्रयान 3 की झांकी रही आकर्षण

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहारनपुर चौक देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में एक से बढ़ कर एक भव्य झांकी निकाली गई। पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले चंद्रयान 3 की भव्य झांकी भी शामिल रहीं।

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई थी। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया था। इसी चंद्रयान 3 की झांकी को टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल किया गया था। इस पर सोमवार प्रातः सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से भगवान टपकेश्वर महादेव की 22वीं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभांरभ किया गया।

यहां से शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपलमंडी, धामावाला, कोतवाली, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, कैंट बोर्ड आफिस, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, टपकेश्वर कालोनी होते हुए शोभायात्रा सात घंटे बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस बीच घंटाघर समेत कई जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। 22 वीं शोभा यात्रा में इस बार अष्ट विनायक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही भगवान टपकेश्वर के पार्थिव शिवलिंग की झांकी के अतिरिक्त भगवान टपकेश्वर के तीन डोले दूधेश्वर, पतेश्वर और देवेश्वर सहित अनेक भव्य झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *