उत्तराखण्डदेहरादूनसोशल

दीपावली पर राज्य क‌र्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, मिलेगा यह लाभ

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दीपावली पर्व पर धामी सरकार ने राज्य कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ लेने के लिए लंबे समय से प्रयासरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

1 अक्टूबर 2005 से पहले भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित रहे, लेकिन नई पेंशन योजना से आज आच्छदित किए गए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने के आदेश हुए हैं। प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित की है लगभग 6200 कर्मचारियों को यह लाभ मिलने की संभावना है। वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है तथा मंत्रिमंडल ने बीती 30 अक्टूबर को इस बाबत में निर्णय लिया था।

प्रदेश सरकार ने केंद्र की भांति ही यह कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 3 मार्च 2023 को आदेश जारी कर नई पेंशन योजना में आच्छदित अपने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाया है। उत्तराखंड में नई पेंशन योजना 1 अक्टूबर 2005 से लागू की गई है। प्रदेश सरकार ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले विद्यापीठ या अधिसूचित पदों के लिए आवेदन करने और 1 अक्टूबर 2005 को या उससे बाद कारोबार ग्रहण करने वाले कार्मिकों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया है। जिसके बाद अब राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *