उत्तराखण्डसोशलहल्द्वानी

देश के विकास और जनसेवा के प्रति चाचा नेहरू का समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक 

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आधुनिक भारत की सामाजिक एवं आर्थिक नींव रखने वाले, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर जिला महानगर कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में स्वराज आश्रम हल्द्वानी में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, जगमोहन चिलवाल, एन बी गुणवंत ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक’ हैं।

छोटे बच्चो के लिए अगाध प्रेम ने ही पंडित जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से विश्वविख्यात किया। इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है। देश के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण भाव सदैव आने वाली पीढ़ियों और हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। इस दौरान मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, दीप पाठक, पार्षद राधा आर्य, भागीरथी बिष्ट, लता पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, जगमोहन बगडवाल, नरेश अग्रवाल, जगमोहन चिलवाल, सौरभ भट्ट, विनोद कुमार पिंनु, शरद शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन आदि ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *