उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

यहां नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पम्पापुरी के पास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से निकाला।

जानकारी के अनुसार रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। इस पर 3 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः लगातार सर्चिंग के दौरान डूबे हुये व्यक्ति के शव को कोसी बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान निहाल पुत्र हरीश राम निवासी चोरपानी रामनगर के रूप में की गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *