उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

रामपुर रोड में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, पुलिस को नहीं मिल रहा कोई भी क्लू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री के पास सरेशाम पिता के ठेले पर बैठे युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बहरहाल अभी तक मामले में पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा है।

पुलिस के अनुसार, अमित कश्यप (38) पुत्र सुमेर कश्यप रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास पत्नी राखी, आठ वर्षीय बेटे चिराग, तीन वर्षीय बेटी, पिता सुमेर कश्यप और भाई संजय के साथ रहता था। पिता कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। जबकि अमित पंचायत घर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था। रविवार शाम पिता सुमेर किसी काम से गए थे। शाम करीब छह बजे अचानक बिजली चली गई। अमित ने बेटे को सीएफएल लाने के लिए घर भेज दिया।

इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने अमित पर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। परिजन और आसपास के लोग अमित को एसटीएच ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी क्लू नहीं लगा है। इतना ही नहीं परिजन भी हत्या की कोई ठोस वजह पुलिस को नहीं बता पा रहे हैं। जिसके चलते पुलिस मामले में हवा में तीर चलाने का काम कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *