उत्तराखण्डजन-मुद्देनैनीताल

बोले निगम कर्मी- नियमितीकरण तक बदस्तूर जारी रहेगा आंदोलन

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज निगम मुख्यालय नैनीताल में पांचवे दिन भी जारी रहा। 

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने  कहा कि निगम कर्मचारियों ने भारी बरसात के बावजूद प्रातः पौधारोपण  के साथ धरना प्रारंभ किया। जिसमें सभी जनपदों से कर्मचारी पहुंचे थे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से चलाया जा रहा आंदोलन नियमितीकरण की मंजिल तय करने तक चलता रहेगा। 

उन्होंने सरकार से मांग की की शीघ्र वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण पूरी की जाए। धरना कार्यक्रम को महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका  रमेश कपकोटी गौतम कुमार गणेश चन्याल महेश चंद्र, महेश कुमार ,महिमन कफ़लिया बलवंत रावल  सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24