उत्तराखण्डदेहरादून

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का एक्शन, हरक सिंह रावत के ठिकानों पर की छापेमारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कई अधिकारियों के ठिकानों पर भी ईडी के अफसरों ने छापेमारी की है। टीम कॉर्बेट से जुड़े तमाम वित्तीय विषयों को लेकर ईडी जरूरी जानकारियां जुटा रही है।

बुधवार की सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत प्रदेश के कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। इतना ही नहीं उनके सहसपुर स्थित कॉलेज में भी ईडी ने कॉलेज के डायरेक्टर से पूछताछ की है। इसके अलावा राज्य के कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ईडी ने रेड की है। सूत्र बता रहे हैं कि हरक सिंह के दिल्ली वाले आवास पर भी छापेमारी हुई है।

इस दौरान जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। साथ ही वित्तीय लेनदेन के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को भी चैक किया जा रहा है। दरअसल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले में वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े विषयों को ईडी देख रही है। हाल ही में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने उत्तराखंड वन मुख्यालय को भी एक पत्र लिखकर प्रदेश के कई अधिकारियों की जानकारी मांगी थी जिसको शासन को भेज दिया गया था। उधर अब ईडी ने देर किए बिना बुधवार सुबह ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *