उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

स्थानीय निवासी एक महिला ने कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि भाबर क्षेत्र के मवाकोट निवासी  आयुष भट्ट पुत्र चिरंजीव भट्ट ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की धारा समेत पोक्सो एक्ट बनाम आयुष भट्ट मुकदमा दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुए तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *