उत्तराखण्डजन-मुद्देनैनीताल

भीमताल में गुलदार के आतंक से दहशत, अब आदमखोर को मारने की मिली अनुमति

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां पिनरो के डोब गांव में गुलदार का आतंक लगातार बना हुआ है। यह गुलदार इंसानों पर हमले कर रहा है। ऐसे में इस गुलदार को मारने की अनुमति दे दी गई है। इसके चलते वन विभाग की टीम पिनरो के डोब गांव के साथ-साथ पांच अन्य गांवों में समूह बनाकर गश्त कर रही है। हर एक समूह में एक बंदूक धारी तैनात किया गया है।

बता दें कि भीमताल ब्लॉक के पिनरो गांव में गुलदार ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। यहां बीते चार दिनों में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला किया है। जिसमें मलुवाताल की इंद्रा बेलवाल और पिनरो की पुष्पा देवी की मौत हो गई। तब से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है। वन विभाग ने घटनास्थल पर 10 कैमरे और आसपास चार पिंजरे लगा दिए हैं।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि जल्द आदमखोर को मारना चाहिए, ताकि क्षेत्र में कोई और घटना नहीं घटे। वन क्षेत्राधिकार मुकुल शर्मा ने बताया कि चार से पांच गांव में गश्त की जा रही है। डीएफओ चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि गुलदार को मारने की अनुमति मिल गई है। पीड़ित परिजनों को धनराशि आते ही मुआवजा चेक दे दिया जाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *