उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

पुलिस को सफलता- वाहन चोर गिरफ्तार, वाहन बरामद

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार चार जनवरी को वादी पौखाल दुगड्डा, कोटद्वार निवासी मनीष तोमर ने कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो जनवरी को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में वादी के घर के पास खड़ी बुलेरो वाहन चोरी कर ली गई है। इस आधार पर कोतवाली पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित  करने के निर्देश दिए।

इस पर प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अथक प्रयासों से सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से अभियोग में संलिप्त अभियुक्त कीर्ति लाल उर्फ संजय को मटियाली लंगुरगाड नदी कोटद्वार के पास से मय चोरी किये गये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिहं चौहान, उपनिरीक्षक सूरत शर्मा शामिल हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *