उत्तराखण्डक्राइमजन-मुद्देदेहरादून

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में गड़बड़ी पर सख्त रूख, इस अधिकारी को किया सस्पेंड

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।  डीएम सोनिका ने बीते 28 नवंबर को विकासखण्ड रायपुर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच समिति गठित कर दी थी।

30 अक्टूबर को हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में किसानों ने इस घोटाले की डीएम से शिकायत की थी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद डीएम सोनिका ने कृषि सचिव को पत्र लिख तत्कालीन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। इन्हीं घोटालेबाज अधिकारी को 5 जनवरी को निलंबित किया गया। इस मामले में कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। गौरतलब है जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में 30 अक्टूबर 2023 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विकासखण्ड रायपुर के ग्राम सिल्ला एवं रामनगर डांडा के कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनियमितता की शिकायत की गई थी।

जनसुनवाई में किसानों द्वारा तत्समय कार्यरत कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रायपुर के विरूद्ध वित्तीय धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को समिति गठित कर जांच करने के आदेश दिए गए थे। गठित समिति द्वारा उक्त गावों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आहरित बिल, अनुदान फार्म तथा अन्य बिलों की जांच करने पर पाया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में धरातल पर योजना अंतर्गत कार्य किए बिना ही कृषकों के नाम पर अनुदान बिलों का आहरण पर फर्मों को सीधे भुगतान कर दिया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *